दुर्ग में साइबर ठगी के आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग में पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराने वाले 8 खाताधारकों को गिरफ्तार किया है, ये कार्रवाई छावनी थाना, उतई थाना और दुर्ग कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से की, पुलिस ने बताया की इन बैंक खातों का उपयोग साइबर ठग ठगी की रकम के अवैध लेन-देन के लिए कर रहे थे,एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया की आरोपी कमीशन के लालच में अपने और अन्य लोगों के बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक तथा सिम कार्ड साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे, तकनीकी विश्लेषण, बैंक खातों की जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर साइबर ठगी की रकम के मनी ट्रेल का खुलासा हुआ, जिसके बाद पूरे नेटवर्क पर कार्रवाई की गई,
जांच में सामने आया कि कुछ आरोपियों ने 10 से 15 हजार रुपये के बदले अपने बैंक खाते साइबर अपराधियों को बेच दिए थे, साथ ही पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और सिम कार्ड भी उनके हवाले कर दिए, जिससे खातों का पूरा नियंत्रण साइबर ठगों के पास चला गया, पुलिस ने आरोपियों के पास से पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, सिम कार्ड, मोबाइल फोन और अन्य बैंकिंग दस्तावेज जब्त किए हैं, गिरफ्तार आरोपियों में अश्वंश कुमार प्रसाद, सागर राम, नितिन सिंघल, अजय कुमार धहरिया, सोनू कमलाकर पाटने, राहुल यादव, रेखा सिंह तथा जूही तबस्सुम शामिल हैं, पुलिस ने लोगों से अपील की है की किसी भी लालच में आकर अपना बैंक खाता, एटीएम, सिम या बैंकिंग दस्तावेज किसी अन्य व्यक्ति को न दें, ऐसा करना गंभीर अपराध है और इसके लिए कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, पुलिस ने बताया की ये सभी आरोपी साइबर ठगों को खाता उपलब्ध कराते थे, जिसकी शिकायत मिली थी..पुलिस इनसे पूछताछ कर पता लगाएगी की इनके खाते में कितनी राशि आई है और उन्हें ये किन-किनको भेजते थे..पुलिस ने बताया की अब नेटवर्क के मास्टरमाइंड तक पहुंचना आसान होगा…

Tags :

News Likes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

ब्रेकिंग न्यूज़

ब्रेकिंग न्यूज़

© 2026 – News Likes. All Right Reserved.