रायपुर में स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आयोजन

छत्तीसगढ़ में खेलों को नई दिशा देने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का सीएम साय ने समापन किया, रायपुर में पहली बार स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा की स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव छत्तीसगढ़ में खेल के विकास में मील का पत्थर साबित होगा, सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ रुपए का बजट रखा है, छत्तीसगढ़ सरकार ने ओलंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को स्वर्ण पदक पर 3 करोड़, रजत पदक पर 2 करोड़ और कांस्य पदक पर 1 करोड़ रुपये के इनाम का एलान किया है, ओलंपिक में केवल भाग लेने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को 21 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी, हम चाहते हैं की छत्तीसगढ़ खेलों का हब बने, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों में वो दमखम है जो उन्हें विश्व में देश और प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए चाहिए

खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा के लिए प्रतिबद्ध-अरुण साव

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कॉन्क्लेव में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा की खेल केवल प्रतियोगिता का माध्यम नहीं, बल्कि समर्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण का आधार है, राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, संसाधन और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है, खेल परिसरों के बेहतर उपयोग, पारदर्शी संचालन और सभी जिलों में खेल संघों को मजबूत बनाने पर हमारा फोकस है,

सुझाव नई खेल नीति में किए जाएंगे शामिलयशवंत कुमार

निजी होटल में आयोजित कॉन्क्लेव में देशभर के खेल प्रशासक, स्पोर्ट्स साइंटिस्ट, विशेषज्ञ, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तथा विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी शामिल हैं, खेल अधोसंरचना को मजबूत करने, प्रतिभाओं की पहचान, खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने पर पर विस्तार से चर्चा हुई, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव यशवंत कुमार ने कहा की कॉन्क्लेव में मिले सुझावों को नई खेल नीति में शामिल किया जाएगा, वर्तमान में राज्य में 150 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से खेल इंफ्रास्ट्र्क्टर विकसित किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकें,

बस्तर ओलंपिक से मिली नई पहचान

कार्यक्रम मे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल टीम की कप्तान किरण पिस्दा ने कहा की बस्तर ओलंपिक, सरगुजा ओलंपिक और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स जैसे आयोजन प्रतिभाओं के लिए बड़ा मंच साबित हो रहे हैं, स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव से तैयार होने वाला रोडमैप खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में मददगार साबित होगा,

Tags :

News Likes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

ब्रेकिंग न्यूज़

ब्रेकिंग न्यूज़

© 2026 – News Likes. All Right Reserved.