कोल लेवी घोटाले में कांग्रेस नेता पर EOW ने कसा शिकंजा

छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी घोटाले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हिरासत लेकर EOW लगातार पूछताछ कर रहा है…EOW रामगोपाल अग्रवाल से कोयला लेवी घोटाले उनकी भूमिका, वित्तीय लेन-देन, संपर्कों और अन्य अहम पहलुओं पर पूछताछ कर रही है..जांच एजेंसी ने कहा की जांच के दौरान बरामद हुए दस्तावेज के आधार पर पूछताछ चल रही है..रामगोपाल के घर में छापेमारी में कई अहम दस्तावेज और डायरी मिली थी जिसमें कोडवर्ड में नाम लिखे थे..जांच एजेंसी उन्हीं नामों का लिंक जानने और कोयला घोटाले की मनी ट्रेन जानने के लिए रामगोपाल अग्रवाल से पूछताछ कर रही है..EOW को पूछताछ में कई अहम क्लू मिले हैं जो जांत में अहम साबित हो सकते हैं…

जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे रामगोपाल-EOW
EOW के अनुसार मगोपाल अग्रवाल लंबे समय से जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे, उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत से स्थायी वारंट भी जारी किया गया था, जांच एजेंसी का कहना है कॉी हिरासत में लेकर पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है, जांच के दौरान सूर्याकांत तिवारी से जब्त डायरी में कांग्रेस भवन के नाम पर करोड़ों रुपये की एंट्री मिलने का दावा किया गया है, EOW का कहना है की अब तक की जांच में ऐसे तथ्य सामने आए हैं की ये राशि रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंची थ, इसी आधार पर उनसे पैसे के स्रोत, राशि पहुंचाने वाले लोगों, उसे प्राप्त करने और उसके उपयोग से जुड़े सवाल पूछे जा रहे हैं,

शराब घोटाले में होगी पूछताछ

EOW अब शराब घोटाले और धान से जुड़े मामलों में भी रामगोपाल अग्रवाल से पूछताछ करेगी, एजेंसी का दावा है की शराब घोटाले की जांच में भी ऐसे तथ्य सामने आए हैं, जिनमें करोड़ों रुपये कांग्रेस भवन तक पहुंचने की बात सामने आई है, वहीं धान से जुड़े मामले में भी इसी तरह के वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है, इन सभी मामलों में रामगोपाल अग्रवाल की भूमिका, पैसों के लेन-देन और संबंधित लोगों से उनके संबंधों की जानकारी जुटाई जा रही है, EOW ने बताया कि रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव अग्रवाल से भी पिछले दो दिनों में पूछताछ की जा चुकी है, एजेंसी का दावा है की पूछताछ के दौरान सामने आने वाले तथ्यों, दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कोयला लेवी घोटाले के साथ-साथ अन्य संबंधित मामलों की जांच गंभीरता से जारी है,

Tags :

News Likes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

ब्रेकिंग न्यूज़

ब्रेकिंग न्यूज़

© 2026 – News Likes. All Right Reserved.