पैसे निकालने जैसे आसान हुआ राशन पाना

छत्तीसगढ़ की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुलभ और आधुनिक बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है. राशन लेने के लिए हितग्राहियों को राशन दुकानों के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में घंटों इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी, दुर्ग के वैशाली में प्रदेश का पहला ग्रेन एटीएम शुरू किया गया है, इसका शुभारंभ वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने किया,

आधार नंबर से निकलेगा ATM से राशन
आपको बता दें की ग्रेन एटीएम पूरी तरह ऑटोमेटिक सिस्टम पर काम करेगा। हितग्राही राशन कार्ड या आधार नंबर के जरिए अपनी पहचान दर्ज कराएंगे। इसके बाद बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के जरिए सत्यापन होने पर मशीन से निर्धारित मात्रा में अनाज प्राप्त किया जा सकेगा। खास बात ये है कि बैंकिंग एटीएम की तर्ज पर यह सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। यानी हितग्राही अपनी सुविधा और समय के अनुसार राशन ले सकेंगे।

राशन की हेराफेरी पर लगेगी लगाम-रिकेश सेन

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि बिचौलियों के जरिए राशन की हेराफेरी और कालाबाजारी की शिकायतें सामने आती रही हैं। ग्रेन एटीएम के जरिए राशन वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी और कम तौल जैसी समस्याओं पर भी रोक लगेगी। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में शक्कर वितरण के लिए भी एटीएम लगाने की योजना है।


खाद्य अधिकारी अनुराग सिंह भदौरिया ने बताया कि मशीन के जरिए राशन वितरण होने से मानवीय गलतियों की संभावना कम होगी। इससे हितग्राहियों और राशन दुकानदारों, दोनों का समय बचेगातकनीक आधारित यह व्यवस्था सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ ही राशन वितरण को अधिक सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाने में मदद करेगी। ग्रेन एटीएम को बेहतर गवर्नेंस और डिजिटल तकनीक के जरिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली को आधुनिक बनाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

Tags :

News Likes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

ब्रेकिंग न्यूज़

ब्रेकिंग न्यूज़

© 2026 – News Likes. All Right Reserved.