दिल्ली में पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव शामिल हुए..बैठक में सीएम साय ने विकसित भारत @2047 को साकार करने वाला छत्तीसगढ़ का रोडमैप पेश किया, बैठक के दौरान सीएम साय ने बस्तर के चहुमुंखी विकास का विजन पेश किया..जिसमें बस्तर में रहने वाले लोगों की आमदनी को दोगुना करने के लिए रोजगार, पर्यटन और कृषि आधारित विकास का मॉडल बनाने पर जोर दिया,इसके साथ ही सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रीन इंडस्ट्रीज और बायो-एथेनॉल जैसे आधुनिक क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने की कार्ययोजना भी प्रस्तुत की..
बस्तर में दुग्ध क्रांत की तैयारी
बस्तर में दुग्ध क्रांति और प्रर्यटन के जरिए कैसे लोगों की आमदनी बढ़ाई जाएगी इसका भी खाका पेश किया गया..’वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ के जरिए स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से जोड़ने की जानकारी दी, राज्य में ‘सीएम स्टार्टअप’ और निपुण मिशन के माध्यम से रोजगार के नए अवसरों के पैदा करने का प्रयास साझा किया गया..छत्तीसगढ़ की कमान संभालने के बाद सीएम साय लगातार निवेश लाने के लिए प्रयासरत हैं..
इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट से बढ़ा निवेश
देश और विदेश में इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट का आयोजन कर निवेशको को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया जा रहा है उसी का परिणाम है की अब तक छत्तीसगढ़ को 8 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं…छत्तीसगढ़ की उद्योग नीति की देशभर में ता्रीफ हो रही है..उद्योग नीति की वजह से छत्तीसगढ़ में लगातार निवेश बढ़ रहा है..निवेशकों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम होने से त्वरित फैसले हो रहे हैं जिसके साकारात्कम परिणाम सामने आ रहे हैं…बस्तर में नक्सलवाद की वजह से रोजगार के अवसर सृजित नहीं हो पाए थे लेकिन नक्सलवाद की समाप्ति के साथ ही बस्तर में विकास ने रफ्तार पकड़ ली है..
बस्तर में विकास ने पकड़ी रफ्तार
गृहमंत्री अमित शाह की घोषणा के अनुरुप देश के सबसे विकसित संभाग बनाने के लिए साय सरकार अथक प्रयास कर रही है..बिजली, सड़क और स्कूल, अस्पताल खोले जा रहे हैं..लाल आतंक की वजह से बस्तर में बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंच पाई थीं…हर गांव बिजली..साफ पानी और शिक्षा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं..इसी कड़ी में बस्तर संभाग का प्रशासनिक अमला स्थानीय लोगों के रिकॉर्ड दुरस्त कर रहा है जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके


