बढ़ते बिजली बिलों से परेशान राजनांदगांव के लोग अब सोलर पैनल की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के बाद लोगों में सोलर पैनल लगवाने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि बैंकों में हितग्राहियों की लंबी कतारें लग रही हैं।
बिजली बिल से राहत की उम्मीद, सोलर पैनल लगवाने उमड़े लोग
केंद्र और राज्य सरकार की सोलर योजनाओं के प्रचार-प्रसार का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। राजनांदगांव में रोजाना सैकड़ों लोग सोलर पैनल लगवाने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए बैंकों का रुख कर रहे हैं। लोगों का मकसद है कि जल्द से जल्द उनके घरों में सोलर पैनल लगे और बिजली के बढ़ते खर्च से राहत मिल सके। हितग्राहियों को उम्मीद है कि सोलर पैनल लगने के बाद उनके बिजली बिल में बड़ी कमी आएगी और कई मामलों में बिल लगभग शून्य तक पहुंच सकता है।














