सतना। इंदौर की बीज कंपनियों ‘अभय कृषि बीज’ और ‘सनलैंड बीज प्राइवेट लिमिटेड’ पर सतना जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के एक डीलर ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित खाद-बीज डीलर राजबहादुर ने बताया कि कंपनियों ने सुरक्षा निधि (Security Deposit) के नाम पर करीब दो साल पहले उनसे ₹10,000 जमा करवाए थे। लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी कंपनी ने न तो उन्हें बीज की सप्लाई की और न ही उनकी जमा राशि वापस की
डीलर का बयान
डीलर ने कहा कि मैंने कंपनी के अधिकारियों से कई बार बात की, लेकिन हर बार सिर्फ झूठा आश्वासन मिला। ऐसी कंपनियों पर सरकार और कृषि विभाग को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
बीजों की गुणवत्ता पर भी उठ चुके हैं सवाल
यह पहली बार नहीं है जब इन कंपनियों पर सवाल उठे हों। विंध्य अंचल के कई किसान और स्थानीय डीलर पहले भी इन कंपनियों के बीजों की खराब गुणवत्ता को लेकर शिकायत कर चुके हैं।
वहीं, मामले की सच्चाई जानने के लिए जब कंपनी के संचालक से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनसे बात नहीं हो सकी।

















