दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर पंडुम के विजेताओं को सम्मानित किया, राष्ट्रपति ने कहा की बस्तर में परिवर्तन देखकर बेहद खुशी हो रही है, बस्तर में खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं जिससे वहां के स्थानीय खिलाड़ी और कलाकारों को राष्ट्रीय स्तर का मंच मिल रहा है..दशकों से विकास से दूर रहे बस्तर के विकास की तस्वीर सुकून दे रही है..सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर पंडुम के विजेता और जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की..मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर पंडुम-2026 के विजेता कलाकारों, मांझी-चालकी, पद्म सम्मानित विभूतियों और विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों समेत 209 सदस्यीय दल ने राष्ट्रपति से मुलाकात की, राष्ट्रपति भवन में अतिथियों के सम्मान में विशेष भोज का आयोजन किया गया,
बस्तर की सांस्कृतिक विरासत देश की अमूल्य धरोहर-राष्ट्रपति
राष्ट्रपति ने प्रतिनिधिमंडल से बातचीत करते हुए बस्तर की जनजातीय संस्कृति, लोककला, पारंपरिक सामाजिक व्यवस्था और बस्तर पंडुम के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बस्तर की सांस्कृतिक विरासत देश की अमूल्य धरोहर है और इसका संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आग्रह पर राष्ट्रपति ने भविष्य में बस्तर दशहरा और बस्तर पंडुम में शामिल होने की इच्छा जताई, उन्होंने कहा की बस्तर दशहरा से उनका विशेष भावनात्मक जुड़ाव है,















