ठगी की रकम जमा कराने वाले गिरफ्तार

दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई कर रही है, ठगी का पैसा खाते में जमा कराने वाले आरोपियोंं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया है, आरोपियों से ठगी के पैसे के नेटवर्क का पुलिस पता लगाने में जुटी है, एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया की पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर भिलाई नगर के पंजाब नेशनल बैंक में संदिग्ध खातों की जांच की गई, जांच में पाया गया की इन खातों में साइबर ठगी से प्राप्त रकम सीधे जमा की गई थी, जिससे इन्हें म्यूल अकाउंट की श्रेणी में रखा गया, 2024 से 2026 के बीच इन खातों के जरिए ठगी की राशि अन्य बैंक खातों में ट्रांसफर करने और नकद निकासी के सबूत मिले हैं..प्रारंभिक जांच में सामने आया कि खाताधारकों ने अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, मोबाइल सिम और इंटरनेट बैंकिंग सुविधाएं ठगो को उपलब्ध कराईं, जिनका उपयोग साइबर अपराधियों ने ठगी की रकम को छिपाने, स्थानांतरित करने और अवैध आर्थिक लाभ कमाने के लिए किया। पुलिस ने 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, बैंकिंग दस्तावेज और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए हैं, मामले में डिजिटल और बैंकिंग रिकॉर्ड के आधार पर विस्तृत जांच जारी है तथा साइबर ठगी के मास्टरमाइंड और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है

Tags :

News Likes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

ब्रेकिंग न्यूज़

ब्रेकिंग न्यूज़

© 2026 – News Likes. All Right Reserved.