छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गए हैं, किरण सिंहदेव का झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है, डॉक्टरों ने बताया की उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है, एमपी बीजेपी प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह ने अस्पताल जाकर किरण सिंहदेव से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली..किरण सिंहदेव से मिलने के बाद महेंद्र सिंह ने बताया की उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है, डॉक्टरों की निगरानी में है…
आपको बता दें की छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव सपरिवार छतरपुर के बाबा बागेश्वर धाम गए हुए थे..जहां से लौटते वक्त उनकी गाड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गई..हादसे में किरण सिंहदेव को कमर में गहरी चोट लगी है..आनन-फानन में उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, झांसी मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज जारी है..हादसे की सूचना मिलते ही बीजेपी नेताओं का मेडिकल कॉलेज के बाहर जमावड़ा लग गया, हादसे में किरण सिंहदेव के निजी सहायक और ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं,
किरण सिंहदेव की हालत में सुधार-डॉक्टर
छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव परिवार के साथ बागेश्वर धाम, ओरछा और दतिया में दर्शन करने के बाद वापस रायपुर लौट रहे थे, इसी दौरान तालबेहट क्षेत्र के टेकरी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार किरण सिंहदेव और ड्राइवर घायल हो गए, घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया है,

















