छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा की 31 मार्च 2026 के बाद मैं पहली बार बस्तर आया हूं…सुरक्षाबलों की बहादुरी, साहस और बलिदान की वजह से तय समय सीमा से पहले ही देश से नक्सलवाद का पूरी तरह से खात्मा हो चुका है, बस्तर अब पूरी तरह से नक्सल मुक्त हो चुका है..
अमित शाह का भूपेश सरकार पर निशाना
अमित शाह ने भूपेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की गैर बीजेपी सरकारों ने नक्सल मुक्त अभियान का समर्थन किया, लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने इस अभियान में सहयोग नहीं किया..वहीं भूपेश बघेल ने कहा की मेरी सरकार ने बस्तर में नक्सलवाद खत्म करने के लिए सुरक्षा कैंप स्थापित किए, आज उसी का परिणाम है की बस्तर नक्सलमुक्त होने जा रहा है..अमित शाह ने हमारी सरकार की पहले तारीफ की थी..अब ऐसा क्यों कह रहे हैं नहीं पता….
बस्तर में बदलाव की बयार
अमित शाह ने जगदलपुर में मीडिया से बात करते हुए कहा की 13 दिसंबर 2023 को भाजपा सरकार बनने के बाद बचे हुए नक्सलियों को निशाना बनाया गया, सुरक्षा बलों की बहादुरी और बलिदान से यह संभव हुआ, तय समय सीमा 31 मार्च 2026 से पहले ही देश से नक्सलवाद का खात्मा कर दिया गया, अमित शाह ने कहा कि बस्तर में विकास न पहुंचने का सबसे बड़ा कारण नक्सलवाद है,
नक्सलियों ने बस्तर का विकास रोका
नक्सलियों ने अंदरूनी इलाकों के गांवों में विकास ही नहीं होने दिया, लेकिन अब विकास शुरू हो गया है, जिसकी शुरुआत के प्रथम चरण में 70 सुरक्षा कैंपों को वीर शहीद गुण्डाधुर सेवा कैंप बनाया जा रहा है, जिसमें अब सरकार खुद गांव के दरवाजे तक पहुंचेगी, सेवा कैंप में कैंटीन, आधार कार्ड, डिजिटल काम के अलावा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी, इस सेवा डेरा के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, बस्तर को डेयरी हब बनाया जाएगा, हर परिवार को दो गाय दी जाएंगी,,साथ ही पुनर्वासित नक्सलियों को रोजगार और स्वारोजगार दिया जाएगा..बस्तर में नक्सलवाद से हुए नुकसान की भरपाई केंद्र और राज्य सरकार मिलकर 5 साल में पूरा करेगी..बस्तर के हर गांव में स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और पक्की सड़क, बिजली पहुंचाई जाएगी


