IPS संजीव शुक्ला बने रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर

Lorem ipsum dolor sit amet consectetur. Facilisis eu sit commodo sit. Phasellus elit sit sit dolor risus faucibus vel aliquam. Fames mattis.

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू कर दिया गया है. राजधानी रायपुर का पुलिस आयुक्त बनने के लिए कई नाम चर्चा में थे, हो भी क्यों न रायपुर का पुलिस कमिश्नर आखिर कौन नहीं बनना चाहेगा. इस रेस में आखिरकार बाजी मारी है सीनियर आईपीएस अधिकारी संजीव शुक्ला ने, वह रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर बन गए हैं, उन्होंने ज्वाइनिंग देने के साथ अपनी प्राथमिकता भी साफ कर दी है. काम में कोई लापरवाही नहीं, अधिकारी सिर्फ और सिर्फ पुलिसिंग पर ध्यान दें. छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया है. गृह विभाग द्वारा कुल 15 पुलिस अफसलों का ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है. IPS रामगोपाल गर्ग को बिलासपुर रेंज का आईजी बनाया गया है. IPS अभिषेक शांडिल्य को दुर्ग रेंज का डीआईजी बनाया गया. IPS बालाजी राव सोमावर राजनांदगांव रेंज के आईजी बने. IPS अमित तुकाराम कांबले एसीपी, रायपुर नगरीय बने. IPS लाल उमेद सिंह को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिले जशपुर का एसएसपी बनाया गया. IPS शशि मोहन सिंह रायगढ़ के एसएसपी की जिम्मेदारी निभाएंगे. IPS दिव्यांग पटेल को रेल एसपी, रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं IPS अफसर विकास कुमार डीसीपी ट्रैफिक और प्रोटोकॉल, रायपुर बनाए गए.

आईपीएस अफसर राजनाला स्मृतिक डीसीपी क्राइम व साइबर, रायपुर बने. श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा रायपुर ग्रामीण की पुलिस अधीक्षक बनाई गईं. IPS इंदु अग्रवाल सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक रायपुर बनीं. IPS उमेश प्रसाद गुप्ता को पुलिस उपायुक्त रायपुर नगरीय (मध्य) की जिम्मेदारी सौंपी गई है. IPS मयंक गुर्जर उपायुक्त उत्तर रायपुर नगरीय होंगे. IPS संदीप पटेल पुलिस उपायुक्त रायपुर वेस्ट होंगे.

जानिए संजीव शुक्ला के बारे में
आईपीएस संजीव शुक्ला 2004 बैच के IPS अफसर हैं. इससे पहले वह बिलासपुर रेंज के आईजी रह चुके हैं. रायपुर के पहले पुलिस कमिश्नर को लेकर दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग का नाम भी काफी मजबूती से लिया जा रहा था. IPS संजीव शुक्ला और रामगोपाल गर्ग का प्रशासनिक अनुभव और फील्ड कमांड काफी मजबूत है, जो पुलिस कमिश्नर प्रणाली के लिए काफी अहम है.

Tags :

Jaya Lakshmi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Search

Popular Posts

Recent Posts

© 2026 – News Likes. All Right Reserved.